सर्दियों में गले की खराश से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सर्दियों में गले की खराश से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सेहतराग टीम

बदलते मौसम औऱ खान-पान में मिलावट के चलते आज के समय में लोगों को गले की प्रॉब्लम ज्यादा होती है। इस प्रॉब्लम में गले में खराश औऱ खांसी ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। वहीं कई लोग इसे आम बात मानते है तो कई लोग इसे जटिल समस्याएं मानते हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिये अधिकतर लोग घरेलू उपाय करते हैं। तो आज हम भी आपको कुछ अलग घरेलू उपाय बताएंगे जिससे गले की खराश और खांसी से आप निजात पा सकेंगें।

पढ़ें- सर्दी और खांसी से बचने के लिए इन तीन तेलों का करें प्रयोग

  • पालक के पत्तों को पीसकर इसकी पट्टी बनाकर गले में बांधे और 15 से 20 मिनट तक इसे बांधे रखने के बाद खोल लें। इसके अलावा धनिया के दानों को पीसकर उसका पाउडर बनाएं और उसमें गुलाब जल मिलाकर गले पर लगाएं। इससे भी आराम होगा।
  • खले को आराम देने का सबसे सही समय होता है रात का वक्त। रात को सोते समय दूध में आधी मात्रा में पानी मिलाकर पिएं। इससे गले की खराब कम होगी। साथ ही गर्म हल्दी वाला दूध भी बहुत फायदेमंद होगा।
  • गले की खराश या फिर अन्य समस्या होने पर मांसाहार, रूखा भोजन, सुपारी, खटाई, मछली, उड़द इन चीजों से परहेज ही रखें, ताकि गला जल्दी ठीक हो सके।
  • गले में खराश होने पर गुनगुना पानी पिएं। गुनगुने पानी में सिरका डालकर गरारे करने से गले की खराश दूर होगी और गले का संक्रमण भी ठीक हो जाएगा। इसके अलावा गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना एक अच्छा इलाज है।
  • एक कप पानी में 4 से 5 कालीमिर्च एवं तुलसी की 5 पत्तियों को उबालकर काढ़ा बना लें और इस काढ़े को पिएं। यह रात को सोते समय पीने पर लाभ होगा। इसके अलावा भोजन में आप साधारण चीजें ही खाएं तो बेहतर होगा।
  • गले की खराश के लिए कालीमिर्च को पीसकर घी या बताशे के साथ चाटने से भी लाभ होता है। साथ ही कालीमिर्च को 2 बादाम के साथ पीसकर सेवन करने से गले के रोग दूर हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

एक माह में दो तीन बार जुकाम हो जाता है? यहां जानें उपाय

एलर्जी से परेशान? डॉक्‍टर से जानिये जवाब

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।